फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Plans were afoot to take the sisters to Oman following their religious conversion; one person has been arrested.

Barabanki News: धर्मांतरण बाद बहनों को ओमान ले जाने की थी तैयारी, एक गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 09 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Plans were afoot to take the sisters to Oman following their religious conversion; one person has been arrested.
बाराबंकी। टिकैतनगर इलाके से एक सप्ताह पहले लापता हुईं चचेरी बहनों के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय विवाहिता और उसकी 16 वर्षीय नाबालिग चचेरी बहन का धर्मांतरण कराने के बाद उन्हें ओमान ले जाने की तैयारी थी। मामले में धर्मांतरण की धाराएं बढ़ाते हुए ओमान में रह रहे युवक साकिब, उसके पिता सफी और भाई कदीर जाफरी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मंगलवार को कदीर को जेल भेज दिया है। वहीं, ओमान में रह रहे साकिब का वीजा निरस्त कराने के साथ इंटरपोल की मदद से स्वदेश लाकर गिरफ्तार करने की कवायद भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट के सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि एक सितंबर को टिकैतनगर क्षेत्र के एक गांव से 24 वर्षीय विवाहिता और उसकी 16 वर्षीय चचेरी बहन अचानक लापता हो गई थीं। विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि घर में रखे आधार कार्ड में बेटी के नाम के आगे केयर ऑफ मोहम्मद साकिब लिखा हुआ है। साकिब उसी गांव का रहने वाला है और फिलहाल ओमान में नौकरी करता है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने साकिब के पिता सफी और भाई कबीर जाफरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

तीन दिन पहले पुलिस ने चचेरी बहनों को कस्बे से बरामद कर लिया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद दोनों के अदालत में बयान कराए गए। पुलिस के मुताबिक, अदालत में विवाहिता ने बताया कि ओमान में रह रहे साकिब ने अच्छी जिंदगी का भरोसा दिलाकर उसे पति को छोड़कर ओमान आने के लिए कहा था। साकिब के कहने पर ही उसने कस्बे के एक जनसेवा केंद्र से अपने आधार कार्ड में नाम अपडेट कराया था। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि विवाहिता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि नाबालिग का चिकित्सा परीक्षण कराने के साथ फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed