फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two bikes collide youth fell, crushed by DCM

दो बाइक की भिड़ंत में गिरा युवक, डीसीएम ने कुचला

Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला  गोकर्णनाथ/संसारपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला  गोकर्णनाथ/संसारपुर। Updated Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide youth fell, crushed by DCM
murder - फोटो : amar ujala
बच्ची समेत दो घायल, बहन से राखी बंधवाकर घर आ रहा था दीपक
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सर्वोदयनगर निवासी दीपक गुप्ता उर्फ  दीपू (35) की संसारपुर के पास नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दोस्त नीलेश वर्मा उर्फ गोलू (25) और भांजी नैना गुप्ता (8) गंभीर घायल हो गए, उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 
परिवार वालों ने बताया कि दीपक 18 अगस्त को रक्षाबंधन पर अपने दोस्त गोलू वर्मा और भांजी नैना गुप्ता के साथ बाइक से थाना खुटार  क्षेत्र के गांव मोहना मुरादपुर अपनी बड़ी बहन सुनीता गुप्ता से राखी बंधवाने गया था। घर वापस आते समय नेशनल हाइवे पर राजेपुर वाले मोड़ के निकट उसकी बाइक सामने से आ रहे ग्राम छत्तीपुर निवासी रवि शर्मा की बाइक से टकरा  गई। बाइकों की भिड़ंत में दीपक समेत तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। इधर, खुटार की ओर से  सेब भर कर गोला की तरफ जा रही डीसीएम चालक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी  मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस से सीधे लखीमपुर भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। घटना के बाद हाइवे पर जाम  लग गया। सूचना पर पहुंचे सीओ अनुराग दर्शन तथा सपा नेता नरेश  यादव ने  मृतक के परिवार वालों को सांत्वना दी तथा गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर जाम  खुलवाया। डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के समय दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


काफी हंसमुख था दीपक
गोला  गोकर्णनाथ।  मृतक दीपक के मोहल्ले और परिवार वाले बताते हैं कि दीपक काफी  हंसमुख और मेहनती था। उसकी मां का काफी समय पहले निधन हो चुका है। दीपक की मौत  से मोहल्ले में मातम छा गया है। रक्षाबंधन पर भाई की जुदाई में बहन सुनीता और रेनू, पिता भगवानदीन, बड़े भाई मुकेश कुमार का रो रोकर बुरा हाल है। बदहवास पत्नी लक्ष्मी की दशा देखकर लोगों के आंसू छलक आते हैं। लोगों ने बताया कि दीपक की शादी के 10 वर्ष बाद भी कोई संतान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed