{"_id":"5a1ff7614f1c1bc8678bedba","slug":"the-body-of-a-married-woman-the-in-laws-absconding-was-hanged-on-the-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका था विवाहिता का शव, ससुराली फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका था विवाहिता का शव, ससुराली फरार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
hanging
- फोटो : अमर उजाला
मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप
पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शारदानगर पुलिस चौकी के गांव इमामीपुरवा निवासी लईक की पत्नी का शव उसके ही घर में कमरे के कुंडे से लटकता मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने और शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली ही है। हालांकि आरोपी फरार हैं।
थाना फूलबेहड़ के गांव सुंदरवल निवासी फरीद खां ने बताया कि उन्होंने पुत्री आसिया बेगम(23) का निकाह ढाई साल पहले सदर कोतवाली के गांव इमामीपुरवा निवासी लईक के साथ किया था। विवाद के बाद से पति और ससुरालवालें पुत्री को दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। पुत्री ने कई बार प्रताड़ना की शिकायत मायके वालों से की। इस पर मायकेवालों ने पति व अन्य लोगों को समझाया, लेकिन वह लोग नहीं माने। बुधवार की शाम पुत्री को मारा पीटा व गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव कमरे में ही कुंडे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि गांववालों ने उन्हें घटना की सूचना दी, जिस पर जब वह पुत्री की ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव कुंडे से लटक रहा था। पति समेत ससुराली फरार थे। इस पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची शारदानगर चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर शरीफ, शबीब और मृतका की सास के खिलाफ दहेज हत्या समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।