फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stuffed animals pickup caught , prosecution

पशुओं से भरी पिकअप पकड़ी, मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Nov 2015 07:22 PM IST
बेहजम
बेहजम Updated Thu, 05 Nov 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
Stuffed animals pickup caught , prosecution
नीमगांव थाने की बेहजम चौकी क्षेत्र के गांव चांदापुर के पास पशुओं से भरी पिकअप को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ा हैं, जो मितौली की ओर जा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस से 10 प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है, जिसमें छह पशु मृत मिले हैं। जबकि जीवित मिले चार पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात को मितौली की ओर जा रही पिकअप में गोवंशीय पशुओं को ले जाने की सूचना ग्रामीणों को मिली, जिस पर लामबंद होकर गाड़ी का पीछा करने लगे।
इस दौरान पुलिस को भी ग्रामीणों ने सूचना दी। तुरंत हरकत मे आई बेहजम पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। वहीं पिकअप का टायर दग जाने के कारण पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने गाड़ी से पशुओं को बाहर निकलवाया, जिसमें छह पशु मृत मिले। जबकि चार जीवित पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। मृत मिले पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया हैै। चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे मे लेकर चालक और मालिक के खिलाफ गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed