{"_id":"56e855f64f1c1be5468b456c","slug":"stockists-pretext-of-creating-two-million-swindle-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाकिस्ट बनाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टाकिस्ट बनाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लखनऊ की एक कंपनी पर आरोप, एसपी से शिकायत
सोलर पावर उपकरण बेचने वाली लखनऊ की एक कथित कंपनी के कर्मचारियों ने एक ग्रामीण को स्टाकिस्ट बनाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद ग्रामीण ने लखनऊ जाकर कंपनी के बारे में पता किया, तो ऑफिस बंद मिला। वहीं, उससे संपर्क कर रुपये जमा कराने वाले सेल्स मैनेजर के मोबाइल नंबर बंद हो गए हैं। पीड़ित ने कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ ठगी का आरोप लगाते हुए तहरीर एसपी को देकर कार्रवाई की मांग की है।
तिकुनिया क्षेत्र के गांव बनवीरपुर निवासी रामनिवास वर्मा ने एसपी को दी तहरीर में बताया है कि ओसो सन पावर प्राइवेट लिमिटेड श्रद्धा सदन, बड़ा बिरवा, कानपुर रोड लखनऊ के जोनल सेल्स मैनेजर रजनीश गौड़ ने सोलर उपकरण बेचने के लिए एग्रीमेंट कराते हुए दो दिसंबर 2013 को एक लाख रुपये जमा कराए। उपकरणों को बेचने के एवज में चार हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और बिक्री पर कमीशन देने का वायदा किया था। सिक्योरिटी राशि के एवज में एक बार आंशिक आपूर्ति की गई, फिर उसे धौरहरा का स्टाकिस्ट बनाने का लालच देकर 26 फरवरी 2014 को एक लाख रुपये और जमा कराए गए। इसके बाद कंपनी के सारे संपर्क बंद कर दिए गए। रामनिवास ने लखनऊ जाकर पता किया तो कंपनी के कर्मचारी तमाम लोगों का रुपया ठग आफिस बंद कर भूमिगत हो चुके थे। इसके बाद से कई बार पुलिस को शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया हैै।