{"_id":"576427eb4f1c1be53811ca82","slug":"srebajar-on-shopper-fire-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेबाजार दुकानदार पर फायरिंग, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेबाजार दुकानदार पर फायरिंग, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काउंटर के पीछे छिपकर बचाई जान
हैदराबाद थाना क्षेत्र के कोटवारा गांव में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में सरेबाजार दुुकानदार पर फायरिंग की गई। दुकानदार ने काउंटर के पीछे छिपकर किसी तरह जान बचाई। इससे दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।
ग्राम पिपरिया बुजुर्ग निवासी विपिन कुमार शुक्ला कोटवारा की बाजार में मोबाइल की दुकान करता है। जहां ग्राम कोटवारा निवासी राजीव शुक्ला ने अपना मोबाइल सही कराने के लिए दिया था। गुरुवार की शाम रजीउल्ला, उसका भाई आशिक अली जब मोबाइल लेने दुकान पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया कि दुकानदार ने उसके सिम पर कहीं बात की है। विपिन के ना नुकर करने पर विवाद बढ़ गया जिससे गुस्साए रजीउल्ला, आशिक अली ने विपिन पर तमंचे से फायर झोंक दिए। विपिन ने पुलिस को बताया कि पहले दो फायर मिस हो गए, जबकि तीसरा फायर करने से पहले वह काउंटर के पीछे छिप गया। इस बीच लोगों को आता देखकर हमलावर भाग निकले, जिससे विपिन की किसी तरह जान बच गई। विपिन ने धारा 307 के तहत दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे सीएचसी गोला भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधार बाजार में चर्चा है कि सरे बाजार घटना होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। इससे इलाके में दहशत है।