फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven people against power theft report

सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट

Sun, 21 Feb 2016 06:43 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Sun, 21 Feb 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
Seven people against power theft report
बिजली विभाग की टीम ने छापा मारकर कोलवा फार्म के सात लोगों के खिलाफ  बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम ने आरोपियों पर अभद्रता करने का  भी आरोप लगाया है। इसमें छह लोग ऐसे हैं, जिनका कनेक्शन भुगतान बकाया होने में काटा गया था। इसके बावजूद उन लोगों ने चोरी से कनेक्शन जोड़ लिया।  
विज्ञापन

सीतापुर से  आए अधीक्षण अभियंता के साथ बिजली विभाग की टीम ने धर्मापुर के  पास स्थित कोलवा फार्म पर छापा मारा। इस दौरान कोलवा फार्म निवासी रंजीत  सिंह के पास घरेलू बिजली का कनेक्शन मिला, लेकिन वह करीब सौ मीटर केबल डालकर खेत में मोटर चला रहे थे। इसी प्रकार इसी गांव के सोहन सिंह, बेन्त सिंह, जगतार  सिंह, दलजीत सिंह, हरवंश सिंह और रंजीत सिंह पर कई सालों से एक लाख से अधिक बिजली विभाग का बकाया था। विभाग ने बिजली बिल जमा करने के लिए कई बार लिखा-पढ़ी की, लेकिन वह लोग नहीं माने। विभाग ने नान पेमेन्ट में इन लोगों का बिजली कनेक्शन तीन माह पहले काट दिया था। इसके बावजूद इन लोगों ने कनेक्शन जोड़ लिया था। चेकिंग के दौरान नलकूप चलता हुआ भी मिला। अधीक्षण अभियंता के आदेश पर जेई अजय कुशवाहा ने सातों लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि आरोपियों ने टीम के साथ अभद्रता भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed