फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Save goat's death well in rural Kudee

बकरी बचाने कुएं में कूदेे ग्रामीण की मौत

Sun, 21 Jun 2015 11:46 PM IST
लखीमपुर/बेहजम।
लखीमपुर/बेहजम। Updated Sun, 21 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Save goat's death well in rural Kudee
थाना नीमगांव के बेहजम पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में एक बकरी का बच्चा कुएं में गिर गया, जिसे बचाने के लिए एक-एक कर तीन लोग कुएं में कूद गए। चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनाें को बाहर निकाला गया जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी त्रिभुवन की बकरी का बच्चा रविवार की शाम को कुएं में गिर गया, जिसे निकालने के लिए 35 वर्षीय बाबू गुप्ता कुएं में कूद गया। काफी देर तक कोई आवाज न आने पर 40 वर्षीय वेदप्रकाश वर्मा ने भी कुएं में छलांग लगा दी। जब दोनों लोग कुएं में फंस गए तो बाबू का लड़का भी कुएं में कूद गया। इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर बेहजम पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से तीनाें को बाहर निकाला। बाबू और वेदप्रकाश की गंभीर हालत देखते हुए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि वेद्रपकाश का इलाज जारी है। एसपी अरविंद सेन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव पर कफन आदि के लिए जेल गेट चौकी इंचार्ज को कपड़ा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चौकी इंचार्ज को एक हजार रुपये कपड़ा खरीदने के लिए दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed