{"_id":"7a0ac23d1b57756e170152923dac0494","slug":"respected-by-people-nigasn-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने किया निघासन पुलिस का सम्मान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों ने किया निघासन पुलिस का सम्मान
निघासन-खीरी
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर बदमाश/डालू गुप्ता के मुठभेड़ में मार जाने के बाद रविवार को कस्बे के लोगों ने निघासन थाने की पुलिस टीम का सम्मान किया। लोगों ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर सीओ मो. इब्राहीम, एसओ रामकुमार और टीम में शामिल पूरी निघासन पुलिस को बैज लगाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कस्बे की समाजसेवी ऊषा दीक्षित के प्रतिष्ठान पर हुए आयोजित सम्मान समारोह में सपा कार्यकर्ताओं राकेश बाथम, निसार अहमद, अयूब, मुन्ना उस्मानी, ऊषा दीक्षित, जयशंकर दीक्षित, दृगपाल सिंह, लेखराम भास्कर आदि ने डालू गुप्ता का क्षेत्र में व्याप्त दहशत का जिक्र करते हुए मुठभेड़ में उसे मार गिराने वाली पुलिस टी को बधाई दी। समारोह में सीओ मो. इब्राहीम, एसओ आरके यादव, उप निरीक्षक वीर सिंह, रामभरोसे सहित सिपाहियों सत्यप्रकाश, श्रवण सिंह, राजीव सिंह और जुबेर को शाल ओढ़ाकर व बैज लगाकर सम्मानित किया। लोगों ने बग्गा का पूरी हिम्मत के साथ पीछा करने और उसके शातिर साथी डालू गुप्ता को मार गिराने के लिए पुलिस टीम की सराहना की। लोगों ने कहा कि इससे इस इलाके को बग्गा के आतंक से काफी हद तक राहत मिली है। कार्यक्रम में सीओ मो. इब्राहीम ने भी लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही। उधर हनुमान मंदिर पर हुए एक अन्य कार्यक्रम में भी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक चौधरी, हरवंश सिंह, शिवकुमार पांडे, हरीशंकर आदि मौजूद रहे।