फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police report on the teacher's order

एसपी के आदेश पर शिक्षक पर रिपोर्ट

Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police report on the teacher's order
पीटा - फोटो : अमर उजाला
 मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा संसारपुर स्थित जेपी कन्या इंटर कालेज में एक छात्र को पीटने और इलाज न कराने का आरोप शिक्षक पर लगा था। एसपी के निर्देश पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

कस्बा संसारपुर निवासी वेदप्रकाश जायसवाल की पत्नी गुड़िया देवी ने एसपी के आदेश पर मैलानी थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अमित जायसवाल संसारपुर के जेपी कन्या इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। दो अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे अमित अपने सहपाठियों के साथ मध्याह्न भोजन करने के बाद जब स्कूल पहुंचा तो वहां शिक्षक राजेश वर्मा ने काफी पीटा था। वादी का कहना है कि सूचना पर जब वह कालेज पहुंची तो कालेज प्रबंधक सुरजनलाल अपनी जीप से तुलसी मेमोरियल अस्पताल लखीमपुर ले जा रहे थे। लखीमपुर अस्पताल में उसे बताया गया कि अमित का इलाज का खर्च शिक्षक राजेश वर्मा वहन करेंगे, लेकिन उन्होंने इलाज नहीं कराया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने घर वाले अमित को घर ले आए। एसपी के निर्देश पर मामले में शिक्षक राजेश वर्मा के खिलाफ धारा 325, 308 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed