फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police officers attached to the line 30 different places

अलग-अलग थानों से 30 सिपाही पुलिस लाइंस से संबद्ध 

Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Police officers attached to the line 30 different places
पुलिस - फोटो : demo pic
पुलिस लाइंस के प्रतिसार निरीक्षक की रिपोर्ट पर एसपी अखिलेश चौरसिया ने अलग-अलग थानों पर तैनात 30 सिपाहियों को तत्काल पुलिस लाइंस से संबद्ध करते हुए आदेश जारी कर दिया हैै, जिसमें सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को इन्हें कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिसार निरीक्षक की रिपोर्ट के मुताबिक आरक्षी सशस्त्र पुलिस बल का नियतन 274 है, जिसके सापेक्ष मात्र 171 आरक्षी उपलब्ध हैैं। इसमें भी 53 आरक्षी अन्य जिलों में वीआईपी ड्यूटी में लगे हुए हैं। सशस्त्र पुलिस बल में रिक्तियां बढ़ने से गारद, बैंक सुरक्षा और वीआईपी ड्यूटी में मुश्किलें पेश आ रही थीं। इसके मद्देनजर कोतवाली सदर से दो, थाना फरधान से दो, खीरी से एक, निघासन से एक, पढुआ और बेलरायां चौकी से एक-एक, रेहरिया चौकी से दो, थाना पसगवां से दो, हैदराबाद से एक, गोला और मैलानी से एक-एक, भीरा से दो, पेशी कार्यालय गोला से एक, ईसानगर, मैगलगंज, नीमगांव और धौरहरा से दो-दो, फूलबेहड़ से एक, मितौली, पलिया और संपूर्णानगर से एक-एक सिपाही को पुलिस लाइंस भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed