फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the strength of browning bike Snatched a million riders

तमंचा के बल पर बाइक सवार से एक लाख छीने

Fri, 30 Jan 2015 06:27 PM IST
जंगबहादुरगंज
जंगबहादुरगंज Updated Fri, 30 Jan 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
On the strength of browning bike Snatched a million riders
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव छोलावारी निवासी एक व्यक्ति से तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक लाख रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

ग्राम छोलावारी निवासी डॉ. मोहम्मद राशिद ने जनपद हरदोई के सहादतनगर की इलाहाबाद बैंक की शाखा से 29 जनवरी को एक लाख रुपये निकाले और पड़ोस के गांव जाजूपारा में रात में अपनी बहन के घर रुक गए। वह 30 जनवरी की सुबह बाइक से अपने घर आ रहे थे तभी दिनदहाड़े करीब दस बजे दिन में पसगवां-जेबीगंज मार्ग पर एक माइनर के निकट उन्होंने बाइक खड़ी कर दी और लघुशंका करने लगे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग आए उनमें दो लोगों ने राशिद को कवर कर लिया। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा, दोनों बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसकी जेबों में रखे एक लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए। बदमाश उनका मोबाइल नहीं ले जा सके, उसने मोबाइल से अपने परिवार वालों को सूचना दी। सीओ एसी श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पसगवां थाने के एसआई जेएस भदौरिया का कहना है कि घटना संदिग्ध है, क्योंकि लूट के वक्त पीड़ित चिल्लाया नहीं, जबकि खेतों में लोग गन्ना छील रहे थे। मोहम्मद राशिद ने तहरीर पसगवां थाने में दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed