Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four arrested for transporting 44 kg of marijuana hidden in dicky

Mirzapur News: डिकी में छिपाकर ले जा रहे थे 44 किलो गांजा, चार गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for transporting 44 kg of marijuana hidden in dicky
अहरौरा पुलिस द्वारा गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर। स्रोत- पुलिस
अहरौरा में वनस्थली विद्यालय के पास पकड़ी गई होंडा सिटी कार, 22 लाख रुपये है गांजे की कीमत
विज्ञापन

-चार आरोपियों में दो बिहार और दो कुशीनगर के रहने वाले
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने शनिवार को वनस्थली विद्यालय के पास लतीफपुर में होंडा सिटी कार की डिकी में छिपाकर ले जा रहे 44 किलोग्राम गांजे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान रमेश कुमार निषाद निवासी गुलरिया थाना भितहा पश्चिमी चंपारण बिहार, मोहन चौधरी निवासी कटहा थाना धनहा पश्चिमी चंपारण बिहार, पीयूष कुमार तिवारी निवासी दुर्गवलिया घेरा टोला थाना कसया कुशीनगर और गोविंद पटेल निवासी मिसरौली भुवाल पट्टी थाना बिसुनपुरा कुशीनगर हैं।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया। सीओ मड़िहान मो. फहीम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर वनस्थली विद्यालय के पास घेराबंदी कर होंडा सिटी कार सवार चार को पकड़ा। तलाशी में कार की डिकी में काले रंग की प्लास्टिक से ढकी दो बोरियां मिलीं। इनमें 27 पैकेटों में 44 किलो गांजा रखा था। पुलिस ने इनके पास से तीन फोन भी बरामद किए। चारों के खिलाफ अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। तस्करी में प्रयुक्त झारखंड नंबर की होंडा सिटी कार को सीज कर दिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed