Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two friends who went to fetch soil and water for a Chhath altar drowned in the Ganges; search operations are underway.

Ballia News: छठ की वेदी के लिए मिट्टी जल लेने गए दो दोस्त गंगा में डूबे, तलाश जारी

Sun, 15 Nov 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two friends who went to fetch soil and water for a Chhath altar drowned in the Ganges; search operations are underway.
फेफना क्षेत्र माल्देपुर ​स्थित गंगा नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना पर उप​स्थित परिजन और ग्
फेफना (बलिया)। घर में छठ महापर्व की तैयारी चल रही थी। मां संतान की सलामती और सुख-समृद्धि के लिए छठी मइया की पूजा में जुटी थी। इसी बीच वेदी बनाने के लिए गंगा की मिट्टी और जल लेने गए दो दोस्त लहरों में समा गए। माल्देपुर गंगा घाट पर शनिवार को रील बनाने के दौरान हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय नाविकों की मदद से उनकी तलाश में जुट गए। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, एसपी डॉ. ईरज राजा, एसडीएम गोपेश तिवारी, सीओ सदर अक्षय कुमार व थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय घटनास्थल पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गए। दोनों की खोज के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया।
विज्ञापन


चित्तू पांडेय चौराहा निवासी नारायण प्रसाद गुप्ता का बेटा मारुति नंदन (19) मारुति नंदन कक्षा 12 में प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है और जगदीशपुर पानी टंकी निवासी आनंद श्रीवास्तव का बेटा रौनक श्रीवास्तव (20) दोस्त हैं। शनिवार को खाना खाने के बाद आराम करने के उपरांत दोनों दोस्त छठ पूजा की वेदी बनाने के लिए मिट्टी और गंगा जल लेने माल्देपुर घाट पहुंचे। दोनों ने गंगा तट से मिट्टी और जल एकत्र किया। इसके बाद मोबाइल से रील बनाने के लिए नदी में उतर गए। ग्रामीणों ने बताया कि घाट पर उस समय लोगों की संख्या कम थी। इसी दौरान दोनों दोस्त गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में दोनों और गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद एक-दो लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया, लेकिन दोपहर का समय होने के कारण आसपास नाविक या किसान मौजूद नहीं थे। देखते ही देखते दोनों गंगा में लापता हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर फेफना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नाविकों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर तक दोनों का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर परिजन भी घाट पर पहुंच गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी खोजबीन में जुटे रहे। सीओ अक्षय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक नदी में मोबाइल से फोटो या रील बना रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ। दोनों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटों की सलामती के लिए घर में गूंज रहे थे मंगलगीत

बलिया। घर में छठी मइया के मंगलगीत गूंज रहे थे। आंगन में पूजा की तैयारियां चल रही थीं। मां के मन में संतान की लंबी उम्र और सलामती की कामना थी। छठ वेदी बनाने के लिए गंगा की मिट्टी और जल लेने निकले दोनों दोस्तों के सकुशल लौटने का इंतजार था। लेकिन कुछ ही देर में आई एक खबर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
मां नीतू देवी का रोते-रोते बुरा हाल था। उनकी आंखें बार-बार अपने लाडले को तलाश रही थीं। चित्तू पांडेय चौराहा निवासी मारुति नंदन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पिता नारायण प्रसाद गुप्ता को अपने लाडले से ढेरों उम्मीदें थीं। कक्षा 12 की पढ़ाई कर रहा मारुति शनिवार को दोस्त रौनक के साथ घर से निकला था। दोनों की पूजा लालघाट पर होती थी। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि छठ पूजा की तैयारी के लिए निकला बेटा ऐसी अनहोनी का शिकार हो जाएगा। जिस आंगन में बेटे की हंसी गूंजती थी, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और सिसकियां सुनाई दे रही थीं।


उधर, जगदीशपुर पानी टंकी निवासी आनंद श्रीवास्तव के घर भी छठ महापर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। उनका बेटा रौनक श्रीवास्तव दो भाई हैं। वो टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मां गीता श्रीवास्तव छठ का व्रत रख रही थीं। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे की सलामती के लिए वह व्रत रख रही हैं, उसके डूबने की खबर उनकी दुनिया उजाड़ देगी। दोनों परिवारों के लोग बदहवास हालत में माल्देपुर गंगा घाट पहुंचे। गंगा की लहरों को निहारती मां की आंखें हर पल अपने बेटे के बाहर आने की उम्मीद लगाईं हैं। कोई परिजनों को ढाढ़स बंधा रहा था तो कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed