Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Could a plot of land worth 3.50 crore have been the motive for the murder?

Kanpur News: 3.50 करोड़ की जमीन तो नहीं बनी हत्या की वजह

Sun, 15 Nov 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Could a plot of land worth 3.50 crore have been the motive for the murder?
कानपुर। चकेरी के टटियन झनाका इलाके में ई-ऑटो चालक बृजनंदन यादव की ईंट से कूंचकर हत्या के मामले में पुलिस संपत्ति विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है। बृजनंदन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। ककवन के सरिगंवा, अनेई रानेपुर में तीनों भाइयों के नाम करीब 20 बीघा जमीन है जिसकी कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

बृजनंदन के एक भाई प्रवीण की 15 साल पहले मौत हो चुकी है जबकि तीसरा भाई चंद्रभान मानसिक रूप से बीमार है। ऐसे में परिवार के एक करीबी की भूमिका को लेकर पुलिस को संदेह है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बीटीएस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुक्रवार सुबह टटियन झनाका स्थित एचएएल टाउनशिप के पास मैदान में बृजनंदन का रक्तरंजित शव मिला था। वह बिठूर के मंधना कुरसौली गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

बृजनंदन बृहस्पतिवार रात रामादेवी में किसी सवारी को छोड़ने की बात कहकर निकला था। उसका ई-ऑटो और मोबाइल भी गायब है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने पुलिस को उलझाने के लिए ऑटो और मोबाइल गायब किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए छह टीमें लगाई गई हैं। महाराजपुर की ओर मिले सीसीटीवी फुटेज में अहम सुराग मिले हैं। वहीं, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे और सिर पर 10-12 गहरी चोटें मिली हैं। अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed