Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tractor-trolley overturns after mounting a divider; driver dies after being crushed underneath

Bulandshahar News: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबने से चालक की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
गुलावठी। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उनकी शिनाख्त इरफान निवासी गांव पालका थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि थाना इरफान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लेकर हापुड़ गए थे। शनिवार की तड़के भूसा खाली करने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे 334 पर आसिफाबाद चंद्रपुरा कट के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन

इसके चलते ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया और इरफान ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर इरफान को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इरफान की मौत की सूचना से उनके परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन इरफान के शव को देखते ही बिलख उठे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed