{"_id":"6af8b8d909418b7a1901864d","slug":"accused-of-stealing-from-a-temple-arrested-cash-and-a-crown-recovered-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142390-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मुकुट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मुकुट बरामद
विज्ञापन
साल्हावास। गांव भुरावास स्थित बाबा हरिदास समाधि मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरविंद गांव भुरावास का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी और मुकुट बरामद किया है।
थाना प्रबंधक निरीक्षक बलराज ने बताया कि दयानंद निवासी भुरावास ने शिकायत दी थी कि 13 नवंबर को अरविंद मंदिर में आया और तोड़फोड़ कर मुकुट व नकदी चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
मुख्य सिपाही जितेंद्र कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।