फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Marriage father filed against gang raped

विवाहिता के पिता ने पांच के खिलाफ लिखाई गैंगरेप की रिपोर्ट

Sun, 11 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो      महंगापुर।
अमर उजाला ब्यूरो      महंगापुर। Updated Sun, 11 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Marriage father filed against gang raped
DEMO PIC - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी से मिलने गई थी विवाहिता, पुलिस ने शुरू की छानबीन     
विज्ञापन


संपूर्णानगर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता अपने प्रेमी से मिलने गई थी। कुछ लड़कों ने इसकी सूचना विवाहिता के परिजनों को दे दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। 

विवाहिता शनिवार की देर रात गांव के समीप गन्ने के खेत में अपने प्रेमी से मिलने गई थी। लेकिन घरवालों की सूचना होने की आशंका चलते प्रेमी वहां से जल्द निकल भागा। मौके पर पहुंचे विवाहिता के घर वालों ने रात में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पांचों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। विवाहिता की शादी पड़ोसी जनपद पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र में हुई है, लेकिन वह अपने पति को छोड़ कर मायके में ही रहती है। उसका गांव के ही एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चलता है। संपूर्णानगर एसओ बृजराज यादव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। जांच के बाद भी कोई कार्रवाई की जाएगी।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed