फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   JCB doing illegal mining Seas of two people arrested

अवैध खनन कर रही जेसीबी सीज की, दो लोग गिरफ्तार

Wed, 11 Jan 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। Updated Wed, 11 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
JCB doing illegal mining Seas of two people arrested
अवैध्‍ा ख्‍ानन - फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपियों का चालान भेजा, दो लोग फरार
विज्ञापन

मैलानी वन विभाग टीम ने जंगल के अंदर अवैध मिट्टी खनन कर रही जेसीबी मशीन को रंगे हाथों पकड़कर सीज कर दिया। जंगल की भूमि में दिन दहाड़े अवैध खनन कर रहे दो माफिया को मौके पर गिरफ्तार कर उनका चालान भेज दिया गया है। दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनकी वन कर्मियों ने पहचान कर ली है।

रेजर मैलानी डीएस यादव ने बताया की बुधवार दोपहर खनन माफिया मैलानी खास सेक्शन में गेस्ट हाउस के निकट  सलावत नगर मार्ग पर दिन-दहाड़े जेसीबी मशीन से जंगल की भूमि में अवैध मिट्टी खनन कर रहे थे। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन और माफिया को मौके पर पकड़ लिया। उन्होंने बताया इसमें दो आरोपी जनपद शाहजहांपुर के बंडा और पीलीभीत के बिलसंडा निवासी आरोपी क्रमश: गुरुविंदर सिंह एवं गुरुवंत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनका चालान काट कर भेज दिया गया है। इसके अलावा मौके पर मौजूद दो अन्य मैलानी और पलिया निवासी आरोपी भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई जेसीबी को सीज कर दिया गया है। रेंजर ने बताया कि फरार अरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस मौके पर फारेस्टर राजेश कुमार, सुदर्शन सिंह, सुखपाल सिंह, माया प्रकाश, साकिर अली आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed