फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In Sundervl bullies Assault , robbery three houses

सुंदरवल में बदमाशों का धावा, तीन घरों में लूट

Wed, 17 Jun 2015 07:47 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Wed, 17 Jun 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
In Sundervl bullies Assault , robbery three houses
थाना फूलबेंहड़ के सुंदरवल कस्बे में मंगलवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने तीन घरों में डाका डाला। बदमाश जेवर, नकदी और कपड़ों समेत लाखों का माल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, पर कुछ हाथ नहीं लगा। तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। लूट से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब एक बजे आठ-दस असलहाधारी बदमाश सुंदरवल निवासी त्रिलोक सिंह के झाले पर पहुंचे। बदमाशों ने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेने के बाद मोबाइल छीनकर डिस्कनेक्ट कर दिया। उसके बाद कमरों की तलाशी ली। त्रिलोक सिंह के मुताबिक बदमाश संदूक से 85 हजार नकद, दो सोने की झुमकी, सोने का हार, अंगूठी, मंगलसूत्र और कपड़ों समेत करीब पांच लाख का माल लूट ले गए। इसी बीच कुछ बदमाश उनके भाई और पड़ोसी अमरीक सिंह के घर जा घुसे। यहां भी बदमाशों ने अमरीक और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर कमरे खंगाले। अमरीक सिंह के मुताबिक बदमाशों ने उनके घर से संदूक में रखे चार तोला सोने के गहने और 50 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए। इसके बाद बदमाश जिला पंचायत सदस्य सरवर खां के भाई सफदर खां के घर और दुकान में जा घुसे। आहट पाकर पहुंचे पड़ोसी अजीम को बदमाशों ने बंधक बना लिया। सफदर ने बताया कि घर में स्थित दुकान से बदमाश पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इधर त्रिलोक सिंह ने पुलिस समेत अपने रिश्तेदारों को फोन कर सूचना दी। थोड़ी ही देर में सुंदरवल चौकी इंचार्ज तौफीक खां और एसओ परशुराम ओझा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश की, पर कुछ हाथ नहीं लगा। बुधवार सुबह भुक्तभोगियों ने तहरीर दी। बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी एसओ मनोज कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट लिख ली जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed