Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Batteries from six tractors stolen in a single night

Mahendragarh-Narnaul News: एक ही रात में छह ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी

Mon, 09 Nov 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Batteries from six tractors stolen in a single night
निजामपुर। मेघोत बिंजा और धौलेड़ा गांव में चोरों ने 7 नवंबर की रात छह ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। चोरों ने घरों के बाहर खड़े ट्रैक्टरों को निशाना बनाया। पीड़ितों की शिकायत पर निजामपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेघोत बिंजा निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि उसके जीजा सतीश का स्वराज 735 ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। रात करीब डेढ़ बजे चोर उसकी बैटरी निकाल ले गए। जांच करने पर पता चला कि गांव के जसवंत और अमित के स्वराज 855 ट्रैक्टर की बैटरियां भी चोरी हुई हैं।
विज्ञापन

इसी तरह धौलेड़ा गांव में सुरेंद्र के फार्मट्रैक चैंपियन-42 ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई। यह घटना रात करीब दो बजे की है। बाद में पता चला कि भूप सिंह के सोनालिका और मंजीत के महिंद्रा ट्रैक्टर की बैटरियां भी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही रात में छह ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी होने से ग्रामीणों में चिंता है। एसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और चोरी हुई बैटरियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed