{"_id":"6af20fda29427350d10b1aa6","slug":"rs-3-lakh-swindled-from-a-patiala-youth-on-the-pretext-of-securing-a-canadian-visa-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4375-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर पटियाला के युवक से ठगे 3 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर पटियाला के युवक से ठगे 3 लाख रुपये
विज्ञापन
मोहाली। विदेश जाने का सपना देख रहे पटियाला के 25 वर्षीय युवक को कनाडा का विजिटर वीजा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहाली के सेक्टर-91 स्थित इमिग्रेशन कंपनी के संचालकों ने पहले वीजा लगने के बाद ही भुगतान लेने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में टिकट बुकिंग, इंश्योरेंस और दस्तावेज तैयार करवाने के नाम पर युवक से पैसे वसूलते रहे। जब कनाडा जाने की तारीख नजदीक आई तो आरोपियों ने फोन बंद कर दिए। दूसरे नंबर से संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हरजिंदर सिंह, रोविन शर्मा और दमनप्रीत सिंह के खिलाफ एनआरआई थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सात लाख रुपये में तय हुआ था वीजा का सौदा
पटियाला जिले के मजोली गांव निवासी लवप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने 3 अप्रैल 2026 को मोहाली की इमिग्रेशन कंपनी से संपर्क किया था। आरोपियों ने उसे कनाडा का विजिटर वीजा दिलाने का भरोसा देकर सात लाख रुपये में सौदा तय किया। कहा गया था कि वीजा लगने के बाद ही पूरी रकम देनी होगी।
टिकट और इंश्योरेंस के नाम पर वसूले पैसे
शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 अप्रैल को कंपनी के कर्मचारी दमनप्रीत और रोविन ने टिकट बुकिंग के नाम पर उससे आईडीएफसी बैंक का एक लाख रुपये का चेक लिया। बाद में टिकट खुद बुक करवाने को कहा और चेक की रकम वीजा फीस में एडजस्ट करने का भरोसा दिया। इसके बाद 17 मई को सीपी मॉल बुलाकर इंश्योरेंस और दस्तावेज तैयार करवाने के नाम पर दो लाख रुपये नकद ले लिए। युवक ने आरोपियों के कहने पर 2.63 लाख रुपये की हवाई टिकट भी खुद बुक करवाई। आरोपियों ने टिकट रिफंड या री-शेड्यूल करवाने की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
फ्लाइट से पहले नंबर किए ब्लॉक
लवप्रीत की कनाडा जाने के लिए 25 मई 2026 की फ्लाइट निर्धारित थी, लेकिन न तो वीजा आया और न ही जरूरी दस्तावेज मिले। संपर्क करने पर आरोपियों ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। दूसरे नंबर से फोन करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।