Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Younger brother and mother murdered to seize eight bighas of land

Sambhal News: आठ बीघा जमीन हड़पने के लिए की गई छोटे भाई और मां की हत्या

Mon, 09 Nov 2026 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 09 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Younger brother and mother murdered to seize eight bighas of land
बहजोई। थाना पुलिस ने मां-बेटे की हत्या कर एक्सीडेंट का रूप देने वाली घटना का चौंकाने वाला खुलासा किया है। आठ बीघा जमीन हड़पने के लिए बड़े भाई ने अपने दो पुत्रों के साथ मिल कर छोटे भाई और अपनी मां की हत्या कर दी और हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव बहजोई-संभल मार्ग पर गांव भवन के निकट फेंक कर शवों पर ई-रिक्शा पलट दिया था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस की जांच घूमी तो खुलासा हो गया। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन




बता दें कि 11 सितंबर को बहजोई-संभल मार्ग पर गांव भवन के पास सड़क पर पलटे ई-रिक्शा से दबी एक बुजुर्ग महिला और एक युवक का शव मिला था। दोनों की पहचान 70 वर्षीय नेक्शी और उसके बेटे राकेश कुमार निवासी गांव करीमपुर थाना बहजोई के रूप में हुई थी। पुलिस ने हादसा मान कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। इसी बीच अलीगढ़ की रहने वाली महिला विमला देवी ने थाना बहजोई पहुंच कर पुलिस को हत्या की तहरीर दी थी और खुद को मृतक राकेश की पत्नी बताया। साथ ही बताया कि 11 सितंबर 2026 को उसके सगे जेठ किशनपाल व जेठ के बेटे अमित उर्फ मिंटू, संजीव निवासी ग्राम करीमपुर थाना बहजोई द्वारा पूर्व में उसके व उसके पति राकेश के साथ जमीनी विवाद के चलते उसके पति राकेश व सास नेक्शी की हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक राकेश की आठ बीघा जमीन हड़पने के लिए उसके भाई व भतीजों ने तकिया से मुंह दबा कर हत्या कर दी और हत्याकांड को हादसे का रूप देने के लिए शव बहजोई-संभल मार्ग पर गांव भवन के पास फेंक दिए और शवों पर ई-रिक्शा पलट दिया। तीनों हत्यारोपियों को थाना पुलिस ने आठ नवंबर को तड़के साढ़े तीन बजे करीब संभल मार्ग स्थित परतापुर यात्री शेड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त तकिया, ई-रिक्शा व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। खुलासे करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक, एसआई रोहित कुमार व सोमपाल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार राकेश ग्राम करीमपुर थाना बहजोई के रहने वाला था। राकेश तथा उसके भाई किशनपाल के नाम 30 बीघा जमीन थी, जिसमें किशनपाल द्वारा राकेश के नाबालिग रहते हुए 13 बीघा जमीन बेच दी थी और राकेश के हिस्से की शेष 08 बीघा जमीन पर भी किशनपाल तथा उसके पुत्र संजीव, अमित अपना कब्जा करना चाहते थे। मृतक राकेश द्वारा अलीगढ़ में रहने के दौरान विमला नाम की महिला से शादी कर ली थी। जिसकी एक पुत्री भी है। राकेश अपनी संपत्ति बेच कर विमला के साथ अलीगढ़ में जाकर रहना चाहता था। जिसका राकेश की मां नेक्सी भी उसका समर्थन कर रही थी। पुलिस के अनुसार राकेश के द्वारा अपनी एक बीघा जमीन का छह लाख रुपये में गांव के रामभरोसे को सौदा तय कर दिया था। जिसके एवज में दो लाख रुपये बतौर बयाना ले लिए थे। किशनपाल दबाव बना कर बयाना वापस करा दिया था। किशनपाल व उसके पुत्र अपने भाई राकेश की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। जमीन हड़पने के लिए किशनपाल ने अपने दोनों बेटों के साथ मिल कर 10 सितंबर की रात राकेश और नेक्शी की तकिया से मुंह दबा कर हत्या कर दी और दोनों के शव मृतक राकेश की ई रिक्शा में रखकर ग्राम भवन के नजदीक पेट्रोल पंप के पास सड़क पर फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन:



महिला की शिकायत पर सर्विलांस समेत पुलिस टीमों का गठन कर जांच कराई गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। परिवार के लोगों ने मां-बेटे की घर पर तकिया से मुंह दबा कर हत्या कर दी और हत्या को सड़क हादसे का रूप देने के लिए शव सड़क पर फेंक दिए थे। हत्यारोपी पिता-पुत्रों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त तकिया, ई-रिक्शा व बाइक बरामद कर ली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। - विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed