{"_id":"6af20f97c24225e6870f2a6d","slug":"bpharma-student-jumps-into-hazara-canal-body-found-the-next-day-kasganj-news-c-175-1-agr1054-156886-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बी-फार्मा के छात्र ने हजारा नहर में लगाई छलांग, अगले दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बी-फार्मा के छात्र ने हजारा नहर में लगाई छलांग, अगले दिन मिला शव
विज्ञापन
फोटो19भगवंतपुर हजारा नहर पुल के पास बाईपास मार्ग पर लगाए गए जाम के दौरान मौजूद पुलिस व ग्र
कासगंज/ढोलना। ढोलना क्षेत्र के भगवंतपुर पुल के पास रविवार शाम हजारा नहर में कूदे बी-फार्मा के छात्र का दूसरे दिन भी कोई सुराग न होने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सोमवार सुबह नदरई-गोरहा बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया।
करीब डेढ़ घंटे तक चले जाम से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही एएसपी, एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। नगला भूरा वाहिदपुर खालसा निवासी अमन उर्फ अवनीश (22) पुत्र नारायण सिंह रविवार शाम 5:30 बजे अपने तीन-चार दोस्तों के साथ पुल पर बैठकर शराब पी रहा था।
इसी दौरान नशे में उसने नहर में छलांग लगा दी और लापता हो गया। आसपास माैजूद लोगों ने बताया कि उसके साथी मौके से भाग निकले। सूचना पर ढोलना पुलिस मौके पर पहुंची और पीएसी की फ्लड यूनिट व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पिता नारायण सिंह ने बताया कि अमन बी-फार्मा अंतिम वर्ष का छात्र है। तीन दिन पहले गांव आया था। इसके बाद वह रविवार की शाम को नहर में कूद गया और डूबकर लापता हो गया। सोमवार देर शव युवक का शव नहर में मिल गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
परिजन ने जाम किया बाईपास मार्ग
सोमवार को भी युवक का पता न चलने पर गुस्साए परिजन व लोगों ने सुबह 10:30 से 12 बजे तक नदरई-गोरहा बाईपास जाम कर एनडीआरएफ से तलाश कराने की मांग की। एसडीएम एसएन त्रिपाठी, एएसपी आलोक कुमार सिंह और सीओ आंचल चौहान ने एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम बुलाए जाने और तलाश जारी रखने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। सदर एसडीएम ने बताया कि गोताखोरों और पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ विशेष टीमों की मदद से खोजबीन जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
-वर्जन
नहर में डूबे युवक की तलाश पीएसी की फ्लड यूनिट व गोताखोर कर रहे हैं। पुल के पास गहराई अधिक है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम भी बुलाई जा रही है। -एसएन त्रिपाठी, सदर एसडीएम