फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hurt by the death of husband The wife was also killed

पति की मौत से आहत पत्नी ने भी जान दी

Wed, 06 May 2015 08:18 PM IST
धौरहरा/ईसानगर
धौरहरा/ईसानगर Updated Wed, 06 May 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
Hurt by the death of husband The wife was also killed
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरसवां निवासी चाय दुकानदार इंद्रेश निगम की 28 अप्रैल को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जिससे आहत उसकी पत्नी ने मंगलवार की देररात करीब तीन बजे केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। गहरी नींद में सो रहे परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली, तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

28 अप्रैल 2015 को चाय दुकान चलाने वाले इंद्रेश निगम की र्हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकर खोखे की दुकान में ही मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच करना मुनासिब नहीं समझा और न ही तहसील प्रशासन की ओर से कोई सहायता दी गई। पति की मौत के बाद से दो बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी गीता पर आ गई, जिससे वह डिप्रेशन में चली गई। परिवार वालों के मुताबिक पति की मौत के बाद से गीता ने खाना-पीना छोड़ दिया। यहां तक कि रात में पति की याद में चीखने लगती थी। मंगलवार की रात को सभी लोग सोए हुए थे। करीब तीन बजे गीता ने एक कमरे में केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

10 साल पहले हुई थी
सरसवां गांव निवासी इंद्रेश की शादी 10 साल पहले अभयपुर निवासी गीता से हुई थी। दोनों की जीवन हंसी-खुशी गुजर रहा था। इंद्रेश ने परिवार के पालन-पोषण के लिए सरसवां चौैराहे पर खोखे में चाय की दुकान खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाथ हुए दो बच्चे
एक सप्ताह में इंद्रेश औैर गीता की मौत से परिवार वाले सद्मे में हैं। दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छिन गया है। मृतक दंपति अपने पीछे आठ वर्र्षीय पुत्र वंश निगम और पांच वर्षीय पुत्री खुशी को छोड़ गए हैैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed