फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ₹12.65 Lakh Visa Fraud: Panna Police Bust Fake Visa Racket, 2 Arrested from Bijnor & Delhi.

विदेश भेजने के नाम पर 12.65 लाख की ठगी: फर्जी वीजा गिरोह का पर्दाफाश, बिजनौर और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 08:30 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 08:30 PM IST
सार

पन्ना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बृजपुर पुलिस ने बिजनौर और दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 14 पासपोर्ट, फर्जी वीजा, 9.50 लाख रुपये नकद, कार और दस्तावेज बरामद हुए। 

विज्ञापन
₹12.65 Lakh Visa Fraud: Panna Police Bust Fake Visa Racket, 2 Arrested from Bijnor & Delhi.
पन्ना पुलिस ने फर्जी वीजा मामले का खुलासा किया है।

विस्तार

पन्ना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बृजपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बिजनौर और दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी से जुड़ी करीब 12 लाख 65 हजार 900 रुपये की रकम, फर्जी वीजा, 14 पासपोर्ट, करीब 9 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक कार, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


तीन माह पहले की थी शिकायत
मामला पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र का है। यहां फरियादी हीरामन मंडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, आयुष चौधरी और उसके साथी देवानंद मंडल ने विदेश भेजने और वीजा बनवाने का झांसा देकर उनसे 12 लाख 65 हजार 900 रुपये ले लिए। आरोपियों ने विदेश भेजने की बात कहकर पासपोर्ट अपने कब्जे में लिए और उन पर फर्जी वीजा चस्पा कर वापस कर दिए। जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने बृजपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौरः कारोबारी बोला- ब्यूटीशियन ने खुद लगाया फंदा, पहले भी कई बार धमका चुकी थी
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों और अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर और दूसरे को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है।


कार, नकदी और 14 पासपोर्ट बरामद
पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 9 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 14 पासपोर्ट, फर्जी वीजा, एक कार, मोबाइल फोन और ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामग्री से आशंका है कि आरोपियों ने अन्य लोगों को भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया है।

अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जांच
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों से सामने आई शिकायतों की भी जानकारी ली जा रही है। इससे पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फर्जी वीजा गिरोह ने और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

विदेश भेजने के नाम पर 12.65 लाख की ठगी! पन्ना पुलिस ने फर्जी वीजा गिरोह का किया पर्दाफाश, बिजनौ

पुलिस ने लाखों की नकदी, कार समेत फर्जी पासपोर्ट, वीजा जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed