फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gdfsg

Noida News: फ्यूल इंडिया एप पर निवेश का झांसा देकर 21 लाख की साइबर ठगी

Mon, 14 Sep 2026 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
gdfsg
फ्यूल इंडिया एप पर निवेश का झांसा देकर 21 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन

- साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को फ्यूल इंडिया नाम के एप पर निवेश करने के लिए कहा था। रकम ट्रांसफर करने के बाद जब मुनाफे के नाम पर कोई भुगतान नहीं हुआ तो पीड़ित को ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 के बीच अलग-अलग माध्यमों से साइबर अपराधियों ने संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के जरिए कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके लिए फ्यूल इंडिया नाम का मोबाइल एप इस्तेमाल करने को कहा गया। उनकी बातों में आकर राहुल ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 21 लाख रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने न तो रकम वापस की और न ही मुनाफे की राशि दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed