{"_id":"6aa80e49b41dc6c01d0e426d","slug":"gdfsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4723271-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फ्यूल इंडिया एप पर निवेश का झांसा देकर 21 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फ्यूल इंडिया एप पर निवेश का झांसा देकर 21 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
फ्यूल इंडिया एप पर निवेश का झांसा देकर 21 लाख की साइबर ठगी
- साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को फ्यूल इंडिया नाम के एप पर निवेश करने के लिए कहा था। रकम ट्रांसफर करने के बाद जब मुनाफे के नाम पर कोई भुगतान नहीं हुआ तो पीड़ित को ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 के बीच अलग-अलग माध्यमों से साइबर अपराधियों ने संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के जरिए कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके लिए फ्यूल इंडिया नाम का मोबाइल एप इस्तेमाल करने को कहा गया। उनकी बातों में आकर राहुल ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 21 लाख रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने न तो रकम वापस की और न ही मुनाफे की राशि दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।