{"_id":"6aa8091c89211b59fe05de68","slug":"this-is-a-case-of-road-rage-linking-it-to-womens-safety-is-not-appropriate-police-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101056-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह मामला रोडरेज का, इसे महिला सुरक्षा से जोड़ना ठीक नहीं : पुलिस आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह मामला रोडरेज का, इसे महिला सुरक्षा से जोड़ना ठीक नहीं : पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने के मामले में अमर उजाला टीम ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त शिवास कविराज से बात की तो उन्होंने कहा कि बाइकर युवती अकेले नहीं थी, वो अपने पूरे ग्रुप के साथ थी, जिसमें कई सारे बाइकर्स युवक-युवतियां शामिल थे। ये मामला रोडरेज का है, इसे महिला सुरक्षा से जोड़ना उचित नहीं है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हाई रिजोल्यूशन वाले नए सीसीटीवी कैमरे शहर में लगाए जा रहे हैं। इसमें चेहरा पहचानने की तकनीक भी है। ये कैमरे एआई इनेबिल्ड होंगे।साथ ही पूरे जिले में महिला सुरक्षा की दृष्टि से 83 हॉट स्पॉट पुलिस ने चिन्हित किए हुए हैं।इन सभी पर पुलिस की मौजूदगी हर दिन सुनिश्चित की जाती है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि डायल 112 का रिस्पांस टाइम भी 10-12 मिनट से घटाकर 8 मिनट हो चुका है। डायल 112 की पीसीआर के खड़े होने की लोकेशन को और भी बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि रिस्पांस टाइम को और कम किया जा सके। महिला सुरक्षा के साथ ही जिले के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।