{"_id":"586553d84f1c1b7675eed552","slug":"house-near-the-shrine-of-the-theft-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा के पास घर से की हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारा के पास घर से की हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
चोर
एक अन्य घर में नकब लगाकर चोरी का प्रयास
उचौलिया गुरुद्वारा के सामने हाईवे से कुछ कदम की दूरी पर बुधवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद एक दूसरे घर में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया, मगर गृहस्वामी के जाग जाने पर फरार हो गए।
चौकी क्षेत्र में उचौलिया गुरुद्वारा के सामने नहर किनारे रहने वाले छोटे वाल्मीकि के घर में दीवार फांदकर घर में घुसकर तड़के करीब दो बजे चोर कमरे में रखा बक्सा उठाकर फरार हो गए। सुबह घर का दरवाजा खुला मिलने पर जब उसने कमरे में देखा तो बक्सा गायब था। चोरों ने बक्सा ले जाकर कुछ दूरी पर निकली शारदा नहर के पास खंगालकर फेंक दिया। छोटे ने बताया कि बक्से में तीन हजार रुपये और कपड़े थे। घटना के वक्त वह सपरिवार छत पर बने कमरे में सो रहा था। दूसरी घटना में गुरुद्वारा के पास रहने वाले सुखदेव सिंह के घर की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने चोरी का प्रयास किया मगर पास में सो रहे सुखदेव और पत्नी रंजीत कौर जाग जाने पर वे भाग गए। सुखदेव सिंह ने बताया कि तीन चोर थे। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।