{"_id":"755739f51cb3a4cf898d1bee1a139a9b","slug":"girls-in-separate-incidents-including-three-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में बालिका समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में बालिका समेत तीन की मौत
उचौलिया। लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र में हाइवे पर गांव जलालपुर के पास सोमवार को जंगबहादुरगंज से आ रहे टेंपो में सामने से आ रही टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में गांव पिपरोला मर्दन निवासी 20 वर्षीय सुमन पत्नी राकेश और सुमन की मां 50 साल की मीरा देवी पत्नी शिवदयाल निवासी गांव लोना थाना मझिला जिला हरदोई, शाहजहांपुर के सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटिया टोला निवासी 25 वर्षीय मोहित पुत्र कृपाल मिश्रा और इसी मोहल्ला के रजनीश घायल हो गए। घायलों में सुमन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सुमन इस समय अपने मायके में थी और वहां से अपनी मां के साथ जेबीगंज गई थी। टेंपो से वापस घर आते समय रास्ते में हादसा हो गया। टूरिस्ट बस हरिद्वार से मणिपुर जा रही थी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कफारा में सोमवार की शाम को ट्रैक्टर में बंधी सरावन की चपेट में आकर रामकिशोर अवस्थी की तीन वर्षीय पुत्री काजल की मौके पर ही मौत हो गई। वह शाम को घर के बाहर खेल रही थी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। ट्रैक्टर गांव का मोनू चला रहा था, जो हादसे के बाद भाग गया। दूसरा हादसा ईसानगर क्षेत्र में मैलापुरवा गांव के पास हुआ, जहां प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार ब्लाक कर्मचारी 40 वर्षीय पुरुषोत्तम निवासी नैनापुर और उसका साथी अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया, जहां रास्ते में पुरुषोत्तम की मौत हो गई। ब्लाक कर्मी पुरुषोत्तम ईसानगर ब्लाक में तैनात था, जो शाम को लौट रहा था।