फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electrician's body was found in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मिला बिजली मिस्त्री का शव

Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electrician's body was found in suspicious circumstances
शव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- निर्माणाधीन मकान में कर रहा था काम
- सीढ़ी से गिरकर मौत होने की आशंका

 मिश्रापुरम में निर्माणाधीन एक मकान के अंदर सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव कटेसर निवासी बिजली मिस्त्री 48 वर्षीय प्रेम कुमार संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मकान मालिक ने उसे आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकान मालिक ने वायरिंग करते समय सीढ़ी से गिरकर मौत होने की आशंका जताई है।

सीतापुर जिले के लहरपुर निवासी पिंकू मिश्रा ने बताया कि वह सदर कोतवाली के मिश्रापुरम में अपना मकान बनवा रहे हैं। मकान में वायरिंग करने के लिए उन्होंने कटेसर निवासी प्रेम कुमार को लगाया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रेम कुमार ने उनसे कहा था कि रविवार को वह काम पर नहीं आएगा, इसलिए वह खुद भी आज दोपहर बाद अपने मकान पर आए तो देखा कि प्रेम कुमार पेट के बल पड़ा था और पास में ही सीढ़ी पड़ी थी। वह उसे आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आशंका जताई है कि सीढ़ी लगाकर छेनी से दीवार में नाली काटते समय प्रेम कुमार नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर उसके परिवार वालों को दी गई है। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed