{"_id":"56e853ff4f1c1b83468b4568","slug":"contract-employees-called-for-questioning-by-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने पूछताछ के लिए संविदा कर्मचारियों को बुलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने पूछताछ के लिए संविदा कर्मचारियों को बुलाया
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाला: देहरादून गए आयुष चिकित्सक
एनआरएचएम घोटाले को लेकर सीबीआई ने मंगलवार को संविदा पर तैनात आयुष चिकित्सकों को देहरादून बुलाया। मंगलवार को जिले में तैनात आयुष चिकित्सक सहित पांच संविदा कर्मचारी देहरादून के लिए रवाना हो गए।
बताते चलें कि एनआरएचएम घोटाले को लेकर सीबीआई देहरादून ब्रांच जिले की जांच कर रही है। इस संबंध में पिछले महीने सीबाआई ने जिले की विभिन्न सीएचसी से दवा और उपकरण खरीद के बिल और बॉउचर तलब किए थे। 15 मार्च से बारी-बारी विभिन्न सीएचसी और पीएचसी के अधीक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया। इसी क्रम में मंगलवार को आयुष और अन्य संविदा कर्मियों को सीबीआई ने तलब किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार सीबीआई इन लोगों से मिलने वाली सैलरी आदि के बारे में जानकारी लेगी । इसके अलावा यदि इन लोगों ने कोई खरीद आदि की है तो उसका भी विवरण सीबीआई को देना होगा। मंगलवार को नकहा के आयुष चिकित्सक डॉ.सौरभ और जिला अस्पताल के डॉ.विजय वर्मा और संजय सहित पांच संविदा कर्मचारी देहरादून के लिए रवाना हो गए।