फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Burglars made a shipment of thousands

चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो/खीरी टाउन। Updated Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Burglars made a shipment of thousands
चोर
खीरी क्षेत्र में नहीं रुक रहीं चोरियां 
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र की नकहा पुलिस चौकी क्षेत्र में महिला का मुंह दबाकर जेवर लूटने की घटना हुए 24 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि चोरों ने चावपूर गांव निवासी अमित सिंह के घर से नकदी-जेवर समेत हजारों रुपये का सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

खीरी थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदातों का सिलसिला जारी है। गांव चावपूर निवासी अमित सिंह ने बताया कि वह रविवार की रात परिवार के साथ सो रहे थे। छत के सहारे घर के अंदर घुसे चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़ दी और बक्से में रखा सोने का हार, तीन सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, कपड़े तथा 2200 रुपये नकद लेकर भाग निकले। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। कमरे के अंदर जाने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने खीरी थाने में तहरीर दी है। बता दें कि शुक्रवार की रात चोरों ने इसी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी नकहा क्षेत्र के गांव अशोगापुर के एक घर में घुसकर आंगन में सो रही महिला के जेवर लूट ले गए थे। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से दहशत का माहौल है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि चोर घर में घुसे थे, लेकिन कोई सामान नहीं ले जा सके। उन्होंने घटना की तहरीर मिलने से भी इंकार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed