{"_id":"6af378ced23dc5c216044561","slug":"rahul-had-come-home-to-celebrate-diwali-a-tragedy-extinguished-the-familys-light-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172033-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दीपावली की खुशियां मनाने घर आया था राहुल, हादसे ने बुझा दिया परिवार का चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दीपावली की खुशियां मनाने घर आया था राहुल, हादसे ने बुझा दिया परिवार का चिराग
विज्ञापन
दो युवकों की मौत से त्योहार की रौनक मातम में बदली, दोनों परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
तीन दिन पहले अहमदाबाद से लौटा था राहुल, अमित टेंट हाउस में डेकोरेशन का करता था काम
अहिरौली बाजार। दिवाली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने की उम्मीद लेकर घर लौटे राहुल निषाद की खुशियां अधूरी रह गईं। तीन दिन पहले ही वह अहमदाबाद से घर आया था, लेकिन सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे में लोहझार गांव निवासी अमित सिंह की भी जान चली गई। दोनों युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा है।
खोठ्ठा गांव निवासी राहुल निषाद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार की आजीविका में मदद के लिए वह अहमदाबाद में मजदूरी करता था। दिवाली पर अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए तीन दिन पहले ही घर लौटा था। उसके आने से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन रविवार रात हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं, लोhझार गांव निवासी अमित सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह एक टेंट हाउस में फूलों और अन्य सजावटी सामान से डेकोरेशन का काम करता था। इसी काम से वह परिवार की आजीविका चलाने में सहयोग करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
दिवाली की तैयारियों में जुटे दोनों परिवारों को त्योहार पर ऐसा दुख झेलना पड़ेगा, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। दोनों युवकों की मौत से खोठ्ठा और लोहझार गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।