Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man climbed a 100-foot-tall tower with a noose around his neck.

Amroha News: गले में रस्सी का फंदा डाल 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a 100-foot-tall tower with a noose around his neck.
अमरोहा। नशे में धुत युवक मंगलवार को गले में रस्सी का फंदा डालकर करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। रिश्तेदारों से जान का खतरा बताते हुए उसने नीचे उतरने से इन्कार कर दिया और कूदकर जान देने की धमकी दी। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सीओ और एसओ ने ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


घटना हाईवे पर उड्डपीवाला रेस्टोरेंट के पीछे की है। यहां एक मोबाइल कंपनी का करीब 100 फीट ऊंचा टावर लगा है। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी किसान रामवीर का 24 वर्षीय बेटा अर्जुन वहां पहुंचा और टावर पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते वह करीब 50 से 60 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। उसके गले में रस्सी का फंदा देखकर आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


एसओ तेजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सीओ डॉ. प्रदीप कुमार भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने अर्जुन को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में होने के कारण वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। वह बार-बार कुछ रिश्तेदारों से खतरा बताते हुए नीचे उतरने से इन्कार करता रहा। साथ ही कूदने की धमकी देकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ाता रहा। ऐसे में पुलिस ने धैर्य के साथ उसे समझाने का प्रयास जारी रखा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अर्जुन मान गया और सकुशल नीचे उतर आया। उसे सुरक्षित देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक नशा करने का आदी है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed