Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman dies after being hit by a roadways bus

Fatehpur News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

Wed, 11 Nov 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a roadways bus
= बरातियों से भरी दो कारों को बस ने मारी टक्कर, बच्ची समेत कई की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। बांदा-बहराइच मार्ग पर सेमरपहा गांव के निकट आनापुर मोड़ के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बरातियों से भरी दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें बच्ची समेत कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे से मोहम्मद वसीम पुत्र बफाती की बारात उन्नाव जिले के पुरवा-मौरावां जा रही थी। बरात के काफिले में तीन कारें शामिल थीं। इनमें से दो कारों में पांच से छह लोग सवार थे। आनापुर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद दूसरी कार भी बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कई लोग अंदर फंस गए।
विज्ञापन

हादसे में नफीसुन निशा (65) पत्नी मोहम्मद आफाक निवासी मऊ गर्वी, थाना महाराजगंज, रायबरेली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आयत पत्नी आरिफ, इरफान, दिलशाद, मोहम्मद अरकान पुत्र मोहम्मद इरफान, मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद फरहद निवासी किशनपुर, मोहम्मद शोएब पुत्र शकील निवासी खागा, मोहम्मद मोईन पुत्र नजमुद्दीन निवासी किशनपुर, रहीमन पत्नी नसीर निवासी पीरनपुर, मोहम्मद अफरोज पुत्र रज्जब अली निवासी बसनेरा थाना पयागपुर, बहराइच और दिलशाद अहमद पुत्र फैज मोहम्मद निवासी महाराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर कारों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed