Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bhai Dooj celebrations turn to mourning; four dead, including a mother and daughter

Jhansi News: भाईदूज की खुशियां मातम में बदलीं, मां-बेटी समेत चार की मौत

Wed, 11 Nov 2026 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj celebrations turn to mourning; four dead, including a mother and daughter
झांसी। भाईदूज पर मायके में भाई का टीका करने जा रही बरुआसागर के इंदीवर नगर निवासी आरती वर्मा (30) और उसकी चार वर्षीय बेटी मानवी की जालौन के माधौगढ़ थाना के महोई गांव के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में घायल तीन लोग सोमवार को मृत घोषित कर दिए गए। आरती की मौत के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई। आरती ने बस से उतरकर बाइक सवार युवकों से लिफ्ट ली थी। रास्ते में उनकी बाइक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आरती ने मंगलवार को झांसी मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के बिनौरापुर गांव निवासी आरती की शादी करीब 12 साल पहले बरुआसागर के इंदीवर नगर निवासी राहुल वर्मा से हुई थी। राहुल एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। दंपती को चार साल की बेटी मानवी थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार को भाईदूज मनाने आरती बेटी मानवी को लेकर मायके जा रही थी। पति राहुल ने उसे मोंठ में बस में बैठाया था। इसके बाद वह बहन के घर समथर चला गया। आरती ने बस से उतरने के बाद बाइक सवार दो युवकों से लिफ्ट ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार महोई गांव के पास माधौगढ़ थाना क्षेत्र पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। घायल मानवी समेत उरई के नया रामनगर निवासी नृपेंद्र सिंह (32), पार्थ (17) पुत्र रविंद्र सिंह एवं आरती को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मानवी, नृपेंद्र और पार्थ को मृत घोषित कर दिया। आरती को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक मंगलवार को आरती की भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कार की तलाश जालौन पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed