{"_id":"6af37991cab93f1148020187","slug":"bike-crashes-into-a-tree-and-plunges-into-a-pond-youth-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1013-157454-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पेड़ से टकराकर तालाब में समाई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पेड़ से टकराकर तालाब में समाई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव के पास रविवार रात अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर तालाब में जा गिरी। हादसे में कबिलासपुर निवासी युवक नीरज पासवान की मौत हो गई, जबकि बड़हरा गांव निवासी उसका साथी लालू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों युवक रविवार रात बाइक से कबिलासपुर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद एक युवक तालाब में जा गिरा, जबकि दूसरा सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। होश आने पर घायल ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और रातभर तालाब में नीरज की तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद नीरज का शव तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। घायल लालू प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।