{"_id":"587bad9d4f1c1b3803efe450","slug":"ashtadhatu-idol-from-the-temple-of-the-paddock-before-being-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओयल के मेढक मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओयल के मेढक मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन/ओयल (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर की पूछताछ
ओयल स्टेट के करीब 200 साल पुराने ऐतिहासिक मेढक मंदिर के मुख्य द्वार की कुंडी उखाड़कर चोर अंदर घुस गए और वहां रखी करीब 20 किलोग्राम वजनी श्री राधाजी की अष्टधातु की मूर्ति और दानपात्र चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई तो पुजारी के होश उड़ गए। बाद में मंदिर से कुछ दूरी पर खाली दानपात्र मिला और उसी की बगल में राधा जी की नथ बरामद हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी निर्मल सिंह बिष्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसओ खीरी को खुलासे के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
थाना खीरी क्षेत्र की नगर पंचायत ओयल पीतल नगरी के नाम से जानी जाती है। यहां से पीतल और फूल के बर्तन राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों में जाते थे। ओयल स्टेट की राजधानी रहे कसबा ओयल में विश्वविख्यात प्राचीन मेढक मंदिर है। मंदिर के पुजारी रामपाल अवस्थी ने बताया कि वह मंदिर के पास ही सो रहे थे। शनिवार की रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया और मंदिर परिसर में स्थित ठाकुरद्वारा जाने वाले रास्ते की कुंडी उखाड़ दी और अंदर घुस गए। चोर मंदिर में रखी बेशकीमती अष्ठधातु की बनी राधा जी की मूर्ति और दानपात्र चोरी कर ले गए, जबकि पास में ही अष्टधातु की ही श्रीकृष्ण की मूर्ति चोरी नहीं की। पुजारी ने बताया कि सुबह जब आरती के समय उन्होंने मंदिर खोला तो राधा जी की मूर्ति गायब थी। इस पर वह आशंकित हो उठे और मूर्ति की इधर-उधर तलाश की। तलाश के दौरान ठाकुरद्वारा की छत से नीचे जाने वाले दरवाजे की कुंडी टूटी हुई देख उनके होश उड़ गए। मेढक मंदिर में रखा दानपात्र भी गायब मिला। इस पर उन्होंने राजा साहब के कर्मचारियों को घटना की सूचना दी। चोरी की सूचना पर भीड़ लग गई। तलाश के दौरान पश्चिम दिशा में ताला टूटा हुआ खाली दानपात्र पड़ा मिला। पास में ही राधा जी की नथ पड़ी थी। सूचना पर सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट, एसओ खीरी जावेद अख्तर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुजारी से घटना के बावत पूछताछ की। सीओ सिटी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ को घटना का शीघ्र खुलासा करने के आदेश दिए गए हैं।
स्टेट रानी सुधा ने पुजारी, माली से ली जानकारी
ओयल स्टेट में बने मेढक मंदिर में चोरी की सूचना से राज परिवार में हड़कंप मच गया। ओयल स्टेट के राजा बीएनडी सिंह की पत्नी रानी सुधा सिंह भी मंदिर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद पुजारी और माली से भी घटना के बावत जानकारी ली।
विज्ञापन
दस वर्ष पूर्व भी हो चुकी है मंदिर में चोरी
लगभग दस साल पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। मंदिर की मरम्मत के दौरान चोर गुंबद पर लगा सोने का कलश चोरी कर ले गए थे, जिसका आज तक पुलिस कोई सुराग नही लगा पाई।
अंधेरे का चोरों ने उठाया फायदा
नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये खर्च कर मंदिर के आसपास हाईमास्ट लाइटें तो लगवाई गईं, लेकिन यह कुछ ही दिन जलीं। इसके बाद बंद हो गईं। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत ने लाइटों को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। लाइटें न जलने से मंदिर परिसर में अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सैकड़ों वर्ष पुराने मेढक मंदिर से श्रीराधा जी की मूर्ति चोरी होने से लोगों में खासी नाराजगी है। उधर सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मंदिर और उसके आसपास मौजूद निशानों के नमूने लिए।