{"_id":"86423a42ace3ed574e8e57a7ebd9af13","slug":"accident-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में कई लोग जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में कई लोग जख्मी
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Dec 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ हाईवे पर ट्रक में पीछे से कार के घुसने के कारण पिता और पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद दोनों लखनऊ चले गए।
लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी धीरेंद्र सक्सेना अपनी ढाई वर्षीय पुत्री ऐश्वर्या के साथ कार से लखीमपुर किसी काम से आए थे। लौटते समय उनकी कार पीछे से ट्रक में घुस गई। जिससे पिता-पुत्री जख्मी हो गए।
उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर-शाहजहांपुर पर उचौलिया पेट्रोल पंप के पास बाइक से गिरकर दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी पसगवां में भरती कराया गया है। बाइक सवार ग्राम रनियामऊ हरदोई निवासी संतोष तथा सुरेश तिवारी (50) शाहजहांपुर से जंगबहादुरगंज की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला इकरामनगर निवासी 22 वर्षीय वाजिद खां पुत्र शहादत खां शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे चंदनचौकी जा रहा था। टांडा-फरसहिया के निकट एक ट्रॉले ने उसको इतनी तेज टक्कर मारी कि वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर तत्काल पहुंचे उसके परिवारीजनों ने जख्मी हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया, प्राथमिक इलाज कराने के बाद परिवारीजन उसे लखनऊ ले गए हैं। उधर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉले को पकड़ कर थाने पर खड़ा कर लिया है।