फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tractor goes out of control while trying to avoid a mini-truck; farmer crushed to death

Hapur News: मिनी ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, किसान की दबकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tractor goes out of control while trying to avoid a mini-truck; farmer crushed to death
बहादुरगढ़। क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार की देर शाम हुए हादसे में बहादुरगढ़ निवासी किसान राजेंद्र गुर्जर (55) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गांव के नगला मोहल्ला निवासी राजेंद्र गुर्जर बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पर चारा लेने के लिए जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अचानक सामने से तेज रफ्तार मिनी ट्रक आ गया। उसे देखकर राजेंद्र ने बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गया। राजेंद्र उसके नीचे दब गए। ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की । पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से किसी तरह उन्हें बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी मौत से पत्नी किरण देवी, बेटे अंकित, अभि, ऋतिक समेत अन्य परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


सीओ राहुल यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed