{"_id":"6ac805c428ae6d3ba40acd67","slug":"body-found-on-platform-number-six-of-the-junction-murder-suspected-bareilly-news-c-4-bly1015-984135-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी 60 वर्षीय अशोक का शव बुधवार रात जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर छह पर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जीआरपी मामले में जांच कर रही है।
मृतक के बेटे हर्ष ने बताया कि अशोक बुधवार दोपहर अपने दोस्त रामपाल से मिलने सुभाष नगर गए थे। शाम को जीआरपी ने जंक्शन पर अशोक का शव मिलने की सूचना दी। हर्ष के अनुसार अशोक पहले सुभाष नगर में किराए पर रहते थे, जहां उनकी रामपाल से दोस्ती हो गई। सीओ जीआरपी विश्वजीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले में जांच की जा रही है। संवाद