फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Case registered against plant operator for obtaining license by concealing details of past action

Hapur News: पुरानी कार्रवाई छिपाकर लिया लाइसेंस, प्लांट संचालक पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Case registered against plant operator for obtaining license by concealing details of past action
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के लोधीपुर सोटावली में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी। मामले में प्लांट संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में पता चला है कि पहले भी हुई कार्रवाई के तथ्य छिपाकर आरोपियों ने केंद्र से लाइसेंस जारी करा लिया। बुधवार को कार्रवाई के दौरान टीम ने 530 किलोग्राम पैकेटबंद क्रीम, 275 किलोग्राम सादे पैकेट में क्रीम, करीब पांच सौ किलोग्राम दही और 80 किलोग्राम मिल्क क्रीम बरामद किया था। मिलावट के शक में सभी मशीनों और माल को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन




बता दें कि बुधवार को मुख्यालय के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम देवफ्रेश क्रीम निर्माण इकाई पर पहुंची थी। छापे के दौरान संचालक गांव बनखंडा निवासी किशनचंद मौके पर मौजूद मिला। जांच में क्रीम तैयार करने के लिए वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन तेल समेत अन्य सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। टीम ने यहां से क्रीम, दही, दूध पाउडर, मिल्क क्रीम, वनस्पति और सोयाबीन तेल समेत कुल 11 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन




खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि संचालक का पूर्व में लिया गया खाद्य नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया था। आरोप है कि इस तथ्य को छिपाकर खाद्य लाइसेंस में संशोधन कराया गया और राज्य के बजाय केंद्र से लाइसेंस जारी करा लिया गया। विभाग के अनुसार, संचालक ने पूछताछ में क्रीम को होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को आपूर्ति किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने संचालक किशनचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टीम की ओर से दिए गए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed