{"_id":"6ac80498386da18bd70700ef","slug":"chargesheet-filed-in-the-deepak-murder-case-in-patel-nagar-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1085776-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पटेलनगर के दीपक हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पटेलनगर के दीपक हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के देवऋषि एन्क्लेव में 22 जुलाई को हुई दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। करीब ढाई महीने की विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी रोहन प्रजापति के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने का दावा करते हुए आठ अक्तूबर को आरोपपत्र न्यायालय में भेजा है। चार्जशीट में 25 लोगों के बयान शामिल किए गए हैं। आरोपी फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में बंद है।
पुलिस के मुताबिक, देवऋषि एन्क्लेव निवासी दीपक गुप्ता अपने भाई राकेश गुप्ता के साथ एक ही मकान में रहते थे। राकेश मकान के ऊपरी हिस्से में रहते थे, जबकि दीपक नीचे अकेले रहते थे। 22 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे राकेश की पत्नी मीनाक्षी को दीपक की हत्या की जानकारी मिली। सूचना पर परिजन नीचे पहुंचे तो कमरे में दीपक मृत मिले। उनका गला कटा हुआ था।
मामले में राकेश गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में रोहन प्रजापति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय रोहन मौके पर मौजूद मिला था। इसके बाद साक्ष्य जुटाने और पूछताछ के आधार पर 23 जुलाई की रात करीब 12:15 बजे उसे हिरासत में लिया गया। अगले दिन उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में भेज दी है। आगे के कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन एप के जरिये हुई थी जान-पहचान
विवेचना में पुलिस के मुताबिक दीपक और रोहन की जान-पहचान ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई थी। 22 जुलाई को रोहन अपनी स्कूटी से देवऋषि एन्क्लेव स्थित दीपक के घर पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रोहन ने दीपक की गला काटकर हत्या कर दी। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित किया। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र तैयार किया गया है। पुलिस ने आठ अक्तूबर को आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया।
ढाई महीने में विवेचना पूरी
दीपक की हत्या 22 जुलाई को हुई थी और पुलिस ने अगले ही दिन रोहन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद करीब ढाई महीने तक चली विवेचना में साक्ष्य संकलन किया गया। अब आठ अक्तूबर को आरोपपत्र दाखिल होने के साथ पुलिस की विवेचना का चरण पूरा हो गया है। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय में होगी।