फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aartio Workplace truck Dudhakr owner beaten

एआरटीओ दफ्तर में ट्रक मालिक को दौड़ाकर पीटा

Thu, 08 Jan 2015 05:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Jan 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
Aartio Workplace truck Dudhakr owner beaten
एआरटीओ दफ्तर में गुरुवार को ट्रक की फिटनेस रिपोर्ट बनवाने गए ट्रक मालिक से लेनदेन को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया। इस दौरान ट्रक मालिक को कर्मचारियों और दलाल ने दौड़ाकर पीटा। जिससे वह लहूलुहान हो गया। ट्रक मालिक ने कोतवाली पहुंचकर मामले की  शिकायत की है। छाउछ निवासी ट्रक मालिक सदाकत अली ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह एआरटीओ दफ्तर में अपने ट्रक संख्या यूपी 42 टी-2240 की फिटनेस रिपोर्ट बनवाने के लिए आया था और संबंधित बाबू से बात कर रहा था। आरोप है कि उससे फिटनेस रिपोर्ट देने के लिए तीन हजार रुपये की मांग की जा रही थी। उसने देने से मना किया तो अभद्रता की गई और दफ्तर से बाहर धकेल दिया गया। विरोध करने पर कर्मचारियों और एक दलाल ने उसे परिसर में दौड़ाकर लात-घूसों से बुरी तरह पीटा, जिससे सदाकत अली  के चेहरे और सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। एआरटीओ दफ्तर में मारपीट की इस घटना के दौरान काफी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में सदाकत और उसके साथी सदर कोतवाली पूरे मामले की शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed