फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जंगल में बना रहे थे शराब, तीन पकड़े

जंगल में बना रहे थे शराब, तीन पकड़े

Fri, 08 Mar 2019 12:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
जंगल में बना रहे थे शराब, तीन पकड़े
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की टीम ने तीन लोगों को जंगल के अंदर अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा है। इनके खिलाफ जंगल में अवैध घुसपैठ और अवैध रूप से शराब बनाने का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर रमेश कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार शाम जंगल किशनपुर सेंक्चुरी रेेंजर रामबरन यादव के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम जंगल गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को शारदा कंपार्टमेंट में कुछ हलचल मालूम हुई। वन कर्मियों की टीम के वहां पहुंचने पर जंगल के अंदर कई लोग दिखाई दिए। जंगल में अवैध रूप से मौजूद लोगों को वन कर्मियों की टीम ने जब दौड़ाया तो वहां मौजूद कई लोग शारदा के पानी में कूद कर फरार हो गए, जबकि टीम ने तीन लोगों को धर दबोचा। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने रेंजर को बताया कि वे शारदा कर्पांटमेंट में अवैध शराब बना रहे थे। वन कर्मियों की टीम ने उनकी निशानदेही पर जंगल के अंदर अवैध शराब बनाने की दो भट्ठियां, शराब बनाने के उपकरण, दो पिपिया, कुल्हाड़ी, जलौनी लकड़ी और भारी मात्रा में लहन और पांच लीटर अवैध शराब बरामद हुई। एफडी ने बताया बरामद लहन और दो भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम और पता थाना मैलानी के कंधईपुर निवासी श्रीकेशन के अलावा किशनपुर गांव के राम कुमार और रामफल बताया है। उन्होंने बताया कि जंगल में अवैध तरीके से शराब बनाने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed