फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गांव से भट्ठे तक चोरों का कहर, सोती रही पुलिस

गांव से भट्ठे तक चोरों का कहर, सोती रही पुलिस

Thu, 02 May 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
गांव से भट्ठे तक चोरों का कहर, सोती रही पुलिस
बेलरायां। बेलरायां चौकी पुलिस सोती रही और चोर मंगलवार को गांव भेड़ौरी के एक घर से लेकर करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित ईंट भट्ठे पर कहर बरपाते रहे। हालांकि आहट मिलने पर पथेरों और बुग्गी चालकों की आंख खुल गई तो उन्होंने चोरों को दौड़ा लिया, लेकिन चोर भाग निकले। चोर जेवर समेत हजारों रुपये का सामान ले जाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

गांव भेड़ौरी निवासी संदीप राणा ने बताया कि परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे चोर मेन दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुस गए। चोर घर में रखा बक्शा उठाकर करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक प्लांट के पास ले गए और वहीं उसका ताला तोड़कर उसमें रखी चार जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल उठा ले गए। इसके बाद चोर डांगा रोड स्थित एक ईंट भट्ठा पर पहुंचे। वहां मजदूरों की झुग्गियों में घुसकर सामान खंगालने लगे। आहट होने पर मजदूरों की आंख खुल गई। शोरशराबा करते हुए चोरों को दौड़ा लिया। एक बदमाश का कंबल भी मौके पर छूट गया। उधर संदीप राणा को चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब वह सोकर उठे तो देखा घर में रखा बक्शा गायब था। सुबह घूमने निकले ग्रामीणों को प्लांट पर बक्शा टूटा हुआ मिला। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों जगहों का मौका मुआयना किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी इंचार्ज सुखवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed