फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चार दुकानों में लगाई सेंध, तीन से उड़ाया लाखों का माल

चार दुकानों में लगाई सेंध, तीन से उड़ाया लाखों का माल

Fri, 16 Mar 2018 07:40 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
चार दुकानों में लगाई सेंध, तीन से उड़ाया लाखों का माल
15 एलकेएच 10, 11, 12
विज्ञापन


लीड

चार दुकानों में लगाई सेंध, तीन से उड़ाया लाखों का माल
गुस्साए व्यापारियों ने किया हाईवे जाम
- मौके पर पहुंचे एसडीएम-सीओ ने व्यापारियों को कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां। थाना सिंगाही क्षेत्र का कुशाही बाजार (हरद्वाही) चौराहा बृहस्पतिवार रात चोरों की गतिविधियों का केंद्र रहा। पीआरवी प्वाइंट के पास चोरों ने एक पास स्थित चार दुकानों में नकब लगा दिया। चोर तीन दुकानों से नकदी-सीसीटीवी कैमरा समेत करीब तीन लाख सामान चुरा ले गए। गुस्साए व्यापारियों ने बेलरायां-पनवारी हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम निघासन और सीओ ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर करीब पौन घंटे बाद जाम खुल सका।
कुशाही बाजार (हरद्वाही) चौराहा के कडिया रोड पर गांव सिंगहा कलां निवासी स्वतंत्र वर्मा का मेडिकल स्टोर है, जबकि बेलरायां निवासी गिरधारी अग्रवाल की किराना, कुसाही निवासी रूपचंद की मोबाइल और नगर व्यापार मंडल महामंत्री बेलरायां निवासी रमाशंकर पांडेय की शक्ति ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। सभी दुकानें आसपास में स्थित हैं। दुकानों से चंद कदम दूर पीआरवी प्वाइंट हैं। इसके अलावा दुकानों के पीछे भी गांव लालापुर-हरद्वाही संपर्क मार्ग है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने चारों दुकानों में सेंध लगा दी। चोर मेडिकल स्टोर्स से एलसीडी, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, 30 हजार रुपये की नकदी, कुछ दवाएं, गिरधारी अग्रवाल की दुकान से 20 हजार रुपये, 30 हजार का सामान, रूपचंद की दुकान से 3100 सौ की नकदी सहित 70 हजार रुपयों के मोबाइल सेट चोर उठा ले गए। नगर व्यापार मंडल महामंत्री की दुकान में नकब लगाने में कामयाब नहीं हो सके। व्यापारी सुबह जब दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सिंगाही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यापारी भड़क उठे। नाराज व्यापारी बेलरायां-पनवारी मार्ग पर बैठ गए और जाम लगा दिया। व्यापारी घटना का खुलासा करने, पीआरवी की जांच कराने और गश्त बढ़ाने की करने लगे। सूचना पर एसडीएम अखिलेश यादव और सीओ सविरत्न गौतम मौके पर पहुंच गए। दोनों अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र ही वर्कआउट कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन


मैं अवकाश से आज ही वापस आया हूं। पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुसाही बाजार चौराहा पर गश्त व्यवस्था बढ़ा दी गई है। टीमें गठित कर खुद भी खुलासे के लिए लगा हूं। शीघ्र ही घटना का वर्कआउट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार मिश्रा इंस्पेक्टर, थाना सिंगाही

व्यापारी बोले, वसूली में
जुटी रहती है पीआरवी
- पीआरवी और गश्ती पुलिस पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां खीरी।
एक ही रात में चार दुकानों में नकबजनी की घटना से आहत व्यापारियों ने पीआरवी की सक्रियता और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर कई सवार उठाए हैं। व्यापारी और ग्रामीणों की माने तो पीआरवी अवैध खनन कर निकलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से वसूली में जुटी रहती हैं। अक्सर खेतों के चकरोडों पर भी रात में देखी जाती हैं।
दरअसल जिस स्थान पर वारदात हुई। ठीक वहीं पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) का प्वाइंट हैं। यहां पर पुलिस पिकेट भी रहती है। ग्रामीणों और व्यापारियों की माने तो पिकेट सिपाही तो कभी-कभार दिख जाते हैं, लेकिन प्वाइंट होने के बाद भी पीआरवी यहां नहीं रुकती है। पीआवरी पर तैनात सिपाही मिट्टी और रेत का अवैध खनन करने वाली और लकड़ी भरकर आने -जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से वसूली करने में जुटी रहती है। ग्रामीणों की मानें तो अक्सर पीआरवी रात के अंधेरे में मिट्टी का खनन करने वालों को खोजते हुए खेतों के चकरोडों पर घूमती नजर आती है।

नहीं बजता हूटर, न ही जलाते लाइट बार
यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट यूपी 100 पुलिस को कुछ पुलिसकर्मी फेल करने में जुटे हुए हैं। नियमानुसार रात में हूटर और लाइट बार का उपयोग करना चाहिए। एसपी ने भी खासतौर पर रात में हूटर और लाइट बार जलाने के सख्त निर्देश दे रखे हैं, लेकिन बेलरायां और सिंगाही इलाके में दौड़ रहीं पीआरवी के लिए एसपी का भी कोई आदेश मायने नहीं रखता है। ग्रामीणों की माने तो हफ्ते में कहीं एक-दो दिन ही कभी-कभार हूटर की आवाज सुनाई देती है, लेकिन यह उन्हें नहीं पता है कि यह हूटर थाना पुलिस का बजता है या फिर पीआरवी का।


त्रिकौलिया में नगदी समेत
70 हजार की चोरी
निघासन।
क्षेत्र के गांव त्रिकौलिया में घर में घुसकर चोरों ने 40 हजार रुपये समेत करीब 70 हजार का सामान चुरा लिया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। चोर घर में रखी एक नाली बंदूक के 15 कारतूस भी उठा ले गए।

गांव त्रिकौलिया निवासी शत्रोहन लाल वर्मा ने बताया कि वह परिवार समेत शुक्रवार की शाम खाना खाकर सो गए। रात करीब एक बजे चोर घर के बाहर चढे़ छप्पर के सहारे से घर के अंदर घुसे और दोनों कमरों की कुंडी खोलकर उसमें रखे 35 हजार रुपये, दो जोड़ी झुमकी, तीन मोबाइल, दो जोड़ी चांदी की पायल और एक नाली बंदूक के 15 कारतूस उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed