फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नकब लगाकर गहने और नगदी बटोर ले गए चोर

नकब लगाकर गहने और नगदी बटोर ले गए चोर

Sun, 07 Oct 2018 05:36 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर गहने और नगदी बटोर ले गए चोर

विज्ञापन
नकब लगाकर गहने और नगदी बटोर ले गए चोर
रिपोर्ट तो दूर मौके तक नहीं आई खीरी पुलिस
दुबग्गा रोड पर सिख झाले को बनाया निशाना
07 एलकेएच 2
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। थाना खीरी क्षेत्र में दुबग्गा पशु बाजार के पास स्थित एक सिख झाले पर शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगा दी और घर के अंदर घुस गए। चोर नकदी-जेवर समेत करीब दो लाख का सामान बटोर ले गए। खासबात यह रही कि आहट होने के बाद भी बाघ की दहशत के कारण नहीं उठे। सुुबह सुबह आंख खुली तो सामान बिखरा देख घर वालों को जानकारी हुई।

दुबग्गा बाजार के पास रहने वाले परमजीत सिंह शनिवार रात अपने परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। इस बीच चोरों ने कमरे की पिछली दीवार में नकब लगा दी और कमरे में दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये, सोने की चेन, दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल, कपड़ें सहित करीब दो लाख का सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह घरवालो की आंख खुली तो सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी लगी। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों से बाघ का शोर मच रहा है। नींद भी खराब होती है। आहट पर भी हिम्मत नहीं हुई। पीड़ित ने खीरी थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौका मुआयना तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed